मुंगेर: जेल में सनसनी: भाई के हत्यारोपी कैदी ने छत से कूदकर दी जान, सुरक्षा पर सवाल
भागलपुर, जुलाई 3 -- मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्टः मुंगेर। मुंगेर मंडल कारा में शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सगे भाई की हत्या के आरोप में बंद एक कैदी ने जेल की छत से कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान हवेली खड़गपुर के मधुबन दरियापुर निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।मनीष इसी साल 18 मई को अपने भाई नीतीश की सोते समय हथौड़े से मारकर हत्या करने के आरोप में जेल में बंद था। जेल प्रशासन का दावा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हालांकि, इस घटना ने कारागार की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक कैदियों का छत पर जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद मनीष वहां कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है। जेल अधीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.