मुंगेर: जीवन रक्षक दवाओं की कीमतों में 10-15 प्रतिशत बढ़ोतरी पर राजद ने जताई नाराजगी
भागलपुर, जून 12 -- मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट मुंगेर, एक संवाददाता। जीवन रक्षक दवाओं की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक हुई बढ़ोतरी को लेकर राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रो. विनय कुमार सुमन ने केंद्र और बिहार सरकार के प्रति नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे आम लोगों, खासकर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया है।
दवा की बढ़ती कीमतें प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रो. सुमन ने कहा कि, विश्व बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि का हवाला देकर दवाओं के मूल्य बढ़ाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि, मधुमेह, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, थायराइड और पैरासिटामोल जैसी आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी से उन मरीजों की परेशानी और बढ़ेगी, जो पहले से ही आर्थिक तंगी के कारण समुचित इलाज नहीं करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.