भागलपुर, दिसम्बर 21 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थाना क्षेत्र के सुगंठिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिरोमनी कुमार पिता डोमन ठाकुर एवं चंदन कुमार पिता बटोही ठाकुर के रूप में हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रीतम कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त निगरानी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.