भागलपुर, अप्रैल 24 -- मुंगेर: जनता की समस्या के सामाधान के लिए गंगटा पंचायत भवन में केंद्र का उद्घाटन हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्टशुक्रवार को प्रखंड के गंगटा पंचायत भवन में आत्म रोजगारी महिला समिति सेवा मुंगेर की ओर से सेवा शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि मुखिया निर्मला देवी ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। शक्ति केंद्र के संचालन के लिए मुखिया निर्मला देवी की ओर से क्षेत्र की जनता की समस्या के सामाधान के लिए पंचायत भवन में स्थान उपलब्ध कराया गया है। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र की कामगार महिलाओं के क्षमता वर्धन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। सेवा शक्ति केंद्र के माध्यम से महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, सरकार के साथ समन्वय स्थापित करने, उनकी मूलभूत आवश्यकताओं पर कार्य करने तथा सामाजिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.