मुंगेर: चार साल बाद धराया फरार शराब कारोबारी
भागलपुर, मई 18 -- आलमनगर से राजेश सिंह की रिपोर्ट पुलिस ने फरार चल रहे शराब कारोबारी को सबा चार साल बाद गिरफ्तार करने में कामयाब रहा। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि एसआई दीपक कुमार ने सशस्त्र पुलिस बल और ग्रामीण पुलिस बल के सहयोग से गनियारी वार्ड चार के शराब कारोबारी मंटुन सिंह को सोमवार की दोपहर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी उसके घर से किया गया। फरार कारोबारी मंटुन सिंह पर साल 2022 के पांच फरवरी को उसके घर से देसी महुआ शराब बरामद होने पर उक्त तिथि में उसके उपर मद्य निषेध अधिनियम के तहत उसपर केस दर्ज हुई थी और तब से वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.