भागलपुर, अप्रैल 27 -- मुंगेर से सुजीत मिश्रा की रिपोर्ट मुंगेर। गौ रक्षा सेवादल की ओर से सोमवार को गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने, गौ वंश की सुरक्षा सम्मान दिलाने की मांग को लेकर गौ सम्मान अभियान यात्रा निकाली गई। पूरबसराय स्थित गौशाला से निकली यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए । गांधी चौक, दीनदयाल चौक, एक नंबर ट्रैफिक होते हुए यात्रा किला परिसर पहुंचकर एसडीओ को मांग पत्र दिया। यात्रा में शामिल लोग गौ वंश की सुरक्षा को लेकर नारे बुलंद कर रहे थे। यात्रा में गौ रक्षा सेवा दल के प्रिंस कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- आज निकलेगी गौ सम्मान आवाहन अभियान यात्रा यह भी पढ़ें- गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग यह भी पढ़ें- गोवंश के संरक्षण के लिए गो सम्मान आह्वान अभियान का आ...