भागलपुर, अप्रैल 18 -- हेमजापुर से नीतीश कुमार की रिपोर्ट हेमजापुर क्षेत्र के शिवकुंड निषाद टोला स्थित गंगा घाट पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बोरी में बंद एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर पहुंची हेमजापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि शनिवार सुबह कुछ महिलाएं गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंची थीं। इसी दौरान उनकी नजर किनारे पड़ी एक संदिग्ध बोरी पर गई, जिसमें से एक पैर बाहर दिखाई दे रहा था। यह भी पढ़ें- गोमती नदी किनारे लावारिस शव मिलने से सनसनी यह देख महिलाएं घबरा गईं और शोर मचाने लगीं। धीरे-धीरे आसपास के लोग भी वहां जुट गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी को बाहर निकालकर जांच की, जिसमें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.