भागलपुर, अगस्त 29 -- हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रमनकाबाद में विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इस क्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रेरणादायक भाषण, पोस्टर निर्माण, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजक खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, रचनात्मकता एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के महत्व तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्र...