मुंगेर: कोर्ट परिसर में लगी आग, मची अफरा तफरी
भागलपुर, अगस्त 1 -- मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट बिहार के मुंगेर ज़िला एवं सत्र न्यायालय परिसर में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कमरे से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते पूरा गलियारा ज़हरीले और काले धुएं से भर गया, जिससे वहां मौजूद वकील, फरियादी और पुलिसकर्मी बदहवास होकर भागने लगे। आग की लपटें इतनी तेज़ी से फैलीं कि ज़मीन पर रखे कई महत्वपूर्ण कागज़ात और फाइलें जलकर खाक हो गईं। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कमरे में रखा कागज़ी रिकॉर्ड ज़मीन पर बिखरा पड़ा है और उसमें से आग तथा धुआं निकल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। पुलिसकर्मियों और वकीलों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र), पानी और बांस-बल्लों की मदद से जलते हुए कागज़ात को बुझाने और बाकी फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.