भागलपुर, फरवरी 7 -- हवेली खड़गपुर। शनिवार को नगर परिषद क्षेत्र के कठरा मार्केट के समीप पुल के नीचे फेंके गए कूड़े के ढेर में आग लगने से कठरा मार्केट के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। कठरा मार्केट मनी नदी स्थित पुल के ऊपरी हिस्से में है। नीचे कूड़ा कचरा का काफी ढेर है। अचानक कूड़ा कचरा के ढेर में आग लग गई। पछुआ हवा से आग की लपट और तेज हो गई स्थानीय दुकानदारों को दुकान में रखे सामानों का भय सताने लगा। आग और धुंआ का गुबार फैलने से स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दिया। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.