भागलपुर, मई 26 -- धरहरा से राजेश की रिपोर्ट धरहरा-दशरथपुर मुख्य मार्ग पर भदैया मंदिर के सामने मंगलवार को एक 17 वर्षीय किशोरी बेसुध अवस्था में मिली। स्थानीय राहगीरों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा लाया गया। चिकित्सक डॉ. संजय ग्रीन ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। किशोरी की पहचान महरना गांव निवासी स्व. राजेश यादव की पुत्री रिंकी कुमारी के रूप में हुई है। किशोरी की बहन मंजू कुमारी ने बताया कि रिंकी सुबह करीब नौ बजे घर से धरहरा बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। यह भी पढ़ें- किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ करीब दो घंटे बाद उसकी तबीयत खराब होने की सूचना मिली। राहगीरों ने किशोरी के मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। बताया गया कि किशोरी की ...