भागलपुर, मार्च 7 -- हेमजापुर। सुंदरपुर स्थित नए शिवालय में शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। सुबह करीब नौ बजे पूजा स्थल से मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान के साथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही गांव में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। शोभा यात्रा में आसपास के गांवों की बड़ी संख्या में महिलाएं और कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। पूजा स्थल से निकली यात्रा हेमजापुर चांद टोला गंगा घाट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ कलश में जल भरा। करीब 201 कलश में गंगाजल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा मुंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः पूजा स्थल पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...