भागलपुर, मार्च 8 -- हवेली खड़गपुर। रविवार को एससीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्रा के कुशल निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्रा एवं सभी महिला शिक्षिकाओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। संचालन कमलेश कुमार पांडे कर रहे थे। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ शिक्षक केशव सिंह एवं आरके रत्नेश ने प्रभावशाली तरीके से अपनी बात रखते हुए कहा कि समाज के निर्माण में महिलाओं की अद्वितीय भूमिका है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को महिलाओं के सम्मान के प्रति जागरूक किया। अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि महिलाएं शक्ति का स्वरूप हैं और उनकी प्रगति ही राष्ट्र की प्रगति है। इस कार्यक्रम में विद्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.