मुंगेर: एसटीएफ की छापेमारी में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, कारीगर गिरफ्तार
भागलपुर, अप्रैल 20 -- मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्टः जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तोफिर दियारा में पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को की गई इस छापेमारी में मुख्य कारीगर नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।मौके से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दो अर्द्धनिर्मित पिस्टल, चार मैगजीन, जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। बरामद सामानों में बेस मशीन, ड्रिल मशीन और बैरल भी शामिल हैं। एसपी ने कहा कि पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- एके-47 जब्ती कांड में छठे आरोपित कुंदन भगत पर चार्जशीट
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.