अररिया, दिसम्बर 16 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। स्नातक सत्र 2024-28 एवं सत्र 2023-27 सेमेस्टर वन के आवेदन देने के पश्चात भी त्रुटि पूर्ण रिजल्ट में सुधार नहीं होने एवं सेमेस्टर वन परीक्षा फॉर्म शुल्क वृद्धि और सेमेस्टर 5 इंटर्नशिप शुल्क के विरोध को लेकर मंगलवार को नगर के हरि सिंह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ एबीवीपी का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना प्रदर्शन के दौरान महाविद्यालय में तालाबंदी कर पठन पाठन एवं कार्यालय के कामकाज को पूरी तरह ठप्प कर दिया। इस मौके पर नगर मंत्री आर्यन केशरी, पिंकेश यादव, शुभम केशरी, शिवम केशरी, शैलब झा, रविरंजन आदि एबीवीपी के कार्यकर्ता और छात्र छात्राएं मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...