भागलपुर, मार्च 22 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ईद पर्व के समाप्त होते ही रोज़गार की तलाश में बड़े शहरों की ओर लौटने वाले प्रवासियों की भीड़ एक बार फिर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ पड़ी है। जमालपुर और भागलपुर स्टेशन इन दिनों यात्रियों से खचाखच भरे हुए हैं। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विक्रमशिला एक्सप्रेस, मालदा-आनंदविहार एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस और गरीबरथ सहित लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में मार्च तक की बुकिंग पूरी तरह भर चुकी है। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्री लंबी वेटिंग टिकट के सहारे सफर करने को मजबूर हैं। मौके पर प्रवासी यात्री अमीना, प्रवीण, रुस्तम, मुन्ना, मनौवर, शकील, जुम्मन और रहमान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.