भागलपुर, जुलाई 16 -- मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्ट ​मुंगेर। थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर सो रहे 45 वर्षीय सुबोध यादव की अपराधियों ने सिर में दो गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक डकरा सतखजुरिया के रहने वाले थे और बुधवार रात भट्ठे पर गार्ड रूम के पास सो रहे थे, तभी अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।​परिजनों का आरोप है कि दो महीने पहले सुबोध यादव की बेटी को प्रेम-प्रसंग में भगाने के मामले में देवन यादव और उसके पुत्र अंकित यादव पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपी पक्ष लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था और दो दिन पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। इसी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद ने खुद घटनास्थल का मुआयना किया। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और पु...