भागलपुर, फरवरी 12 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को नगर के चंदावली स्थान के समीप स्थित सुभाष चंद्र साहा डीएवी पब्लिक स्कूल में आर्य समाज के संस्थापक और महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्रा के कुशल निर्देशन में वैदिक विधान के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। संस्कृत शिक्षक सुरेन्द्र मोहन शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक हवन संपन्न कराया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश कुमार पांडे और साधना सिंह संयुक्त रूप से कर रही थी। हवन के उपरांत विद्यालय के कक्षा छह और सात के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन और उनके आदर्शों पर आधारित प्रभावश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.