भागलपुर, अप्रैल 11 -- हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी, मुंगेर कार्यालय की ओर से जारी आदेश में नगर के आरएसके प्लस 2 उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शम्मी कपूर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह कार्रवाई विद्यालय के आदेशपाल बाबूलाल मरांडी के द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के आधार पर की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव ने जारी पत्र में बताया कि आदेशपाल बाबूलाल मरांडी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक शम्मी कपूर पर गाली गलौच, जातिसूचक एवं अपमानित करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद डीईओ कुणाल गौरव ने मामले का संज्ञान लेते हुए पत्र में बताया कि परिवादी के द्वारा लगाया गया आरोप गंभीर प्रवृति का है। यह कृत्य पद का दुरुपयोग, मनमाने पन और बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 के प्रावधानों का उल्लंघन है। पत्र में निर्देश द...