मुंगेर: आयुष्मान मित्र से रंगदारी मांगने व मारपीट का आरोप, केस दर्ज
भागलपुर, मई 23 -- धरहरा से प्रवीण सिंह की रिपोर्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में कार्यरत आयुष्मान मित्र ने एक व्यक्ति पर रंगदारी मांगने, गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए धरहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने कांड संख्या 75/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सीएचसी धरहरा में आयुष्मान मित्र के पद पर कार्यरत आनंद कुमार ने बताया कि 20 मई की दोपहर करीब 3:30 बजे धरहरा कसवा निवासी दिनबंधु सिंह अचानक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लप्पड़-थप्पड़ किया तथा जान से मारने की धमकी दी। हल्ला करने पर गार्ड एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आवेदन में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने संस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.