मुंगेर: असरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में लगा पेयजल स्टॉल पर ठंडा पानी नहीं
भागलपुर, जून 8 -- असरगंज (मुंगेर) से निरंजन कुमार सिंह की रिपोर्ट नगर पंचायत असरगंज में भीषण गर्मी के बावजूद भी असरगंज नगर पंचायत प्रशासन द्वारा लगाया गया स्टॉल पर ठंडा पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है ।नगर पंचायत प्रशासन द्वारा असरगंज बाजार, थाना चौक ,अस्पताल चौक एवं प्रखंड मुख्यालय के समीप कई जगहों पर ठंडा पेयजल के लिए टेंट लगाकर स्टॉल बनाया गया है। लेकिन पूरे गर्मी में एक दिन भी कहीं ठंडा पानी नहीं दिखा। आने जाने वाले राहगीर स्टॉल झांक कर आगे चलते बढ़ाते हैं और अपनी प्यास सड़क के किनारे लगे चापा नल का पानी या अपनी जेब ढीली कर प्यास बुझा रहे हैं। इस संबंध में असरगंज नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह ने बताया कि सभी जगह पानी अगर नहीं पहुंच रहा है तो जल्द ही सभी स्टालों पर ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.