भागलपुर, मार्च 15 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर प्रखंड के सोनडीहा राजगुरु मोहल्ला में आयोजित होने वाले 24 घंटे के अखंड रामधुन महायज्ञ को लेकर रविवार को तारापुर स्थित बाबा तारेश्वरनाथ महादेव उल्टा स्थान मंदिर से 251 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। कलश शोभायात्रा बाबा उल्टानाथ महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार,थाना चौक होते हुए नवटोलिया के रास्ते राजगुरु स्थित यज्ञ स्थल पहुंची। इस दौरान कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को नवटोलिया में सेवानिवृत्त कर्मचारी कमलेश्वरी यादव द्वारा पानी,शरबत पिलाया गया। कलश यात्रा के यज्ञ स्थल पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ कलश की स्थापना की गई। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह और धार्मिक आस्था देखते ही बन रही थी।

हिंदी...