भागलपुर, मार्च 1 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि मुंगेर के संदलपुर इलाके में एक महिला से बच्चा छीनने की कथित घटना के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मुंगेर पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की सत्यता की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सैय्यद इमरान मसूद ने कहा कि पुरब सराय थाना क्षेत्र के शाह जुबैर रोड की रहने वाली एक महिला, जो जेआरएस कॉलेज की छात्रा है, एक वर्षीय बच्चे के साथ टोटो से घर लौट रही थी। उन्होंने बताया कि महिला के अनुसार, संदलपुर के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसके बच्चे को छीन लिया और करीब 100 मीटर आगे ले जाकर खेत के पास छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद महिला ने तुरंत अपने परिवार और पुलिस को इसकी सूचना दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने महिला और उसके परिवार से मुलाकात की। एसपी ने बताया कि जिस स्थान पीओ पर घटना की बात कही गई, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.