गंगापार, अप्रैल 23 -- यमुनापार के करछना थाना क्षेत्र में मुंगारी टोल प्लाजा को लेकर विवाद दिनबदिन गहराता जा रहा है। भाजपा नेता सुबोध सिंह ने टोल संचालकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झांसी-मिर्जापुर मार्ग पर भरहा गांव के पास अवैध रूप से हाईगेज लगाकर स्थानीय किसानों और आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से रात के समय ट्रैक्टर, एम्बुलेंस, डीजे वाहन व अन्य गाड़ियों से 500 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर सुबोध सिंह ने यमुनापार जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपते हुए टोल को तत्काल हटाने की मांग की है। साथ ही करछना-पचदेवरा मार्ग पर हो रही कथित अवैध वसूली पर भी रोक लगान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.