बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- बिहारशरीफ। चेरो के पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार ने डीएम को पत्र लिखकर मील टैग करने में मनमानी का आरोप लगाया गया है। आवेदन में लिखा है कि पिछले साल सरमेरा की जिस मील के साथ टैग किया गया, उसका व्यवहार अच्छा नहीं रहा। मील को दिया गया धान के बाद चावल गिराने का काम धीमा रहा। इसके कारण पैक्स का कुछ धान सड़ गया। इस बार जिस मील से टैग किया गया है उससे आधा दर्जन और पैक्सों को भी जोड़ दिया गया है। पैक्स डिफॉल्टर नहीं हो इसके लिए जमीन बेचकर पांच लाख 50 हजार रुपये जमा करना पड़ा, तब समिति चालू की गयी। जिला सहकारिकता पदाधिकारी को सभी जानकारी होने के बाद भी उसी मील से टैग कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.