मीलॉर्ड! बंगाल में 31 सीटों पर हार के अंतर से ज्यादा वोट SIR में कटे, TMC की दलील पर क्या बोला SC
नई दिल्ली, मई 11 -- पश्चिम बंगाल में करारी हार के बाद सत्ता से बाहर होने वाली ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट में नतीजों के लिए SIR को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी ने सोमवार को SIR से जुड़े केस की सुनवाई के दौरान कहा कि इसी के चलते 31 सीटों पर नतीजा प्रभावित हुआ है। बंगाल सरकार के लिए वकील के तौर पर पक्ष रख रहे कल्याण बनर्जी ने कहा कि 31 सीटों पर भाजपा की जीत का अंतर SIR में हटे वोटरों की संख्या से कम है। उन्होंने कहा कि यदि SIR नहीं होता तो इन सीटों का परिणाम कुछ और हो सकता था। इस पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की अदालत ने कहा कि आप इसे लेकर अलग से याचिका दाखिल कर सकते हैं। बेंच ने कहा कि ममता बनर्जी समेत 31 सीटों के उम्मीदवार इस दावे के साथ अलग याचिका दायर कर सकते हैं। ममता बनर्जी का नाम बेंच ने इसलिए लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.