मीर वारिस अली का मना शहादत दिवस
मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट व नागरिक मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान मे सोमवार को शहीद भगवान लाल स्मारक पुस्तकालय भवन में 1857 की क्रांति के विद्रोही सिपाही मीर वारिस अली का शहादत दिवस मनाया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष रणवीर अभिमन्यु ने की, जबकि संचालन मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया।उपाध्यक्ष ने कहा कि वारिस अली मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले थे और बरुराज थाने में जमादार के रूप में ब्रिटिश सरकार के मुलाजिम थे। ब्रिटिश सरकार के कार्यों के खिलाफ जानकारी मिली तो 22 जून 1857 को वारंट लेकर मजिस्ट्रेट मोतीपुर आया और गिरफ्तार कर लिए गए। 1855 के जेल ब्रेक कांड का भी अभियोग उनपर लगाया गया। छह जुलाई 1857 को दानापुर छावनी में उन्हें फांसी दे दी गई। कार्यक्रम में कमलेश दिव्यदर्शी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.