धनबाद, सितम्बर 6 -- मीरा मोहन धाम स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर सिंदरी में आयोजित दो दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भव्य गंगा आरती मुख्य आकर्षण रही। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान की गई आकर्षक रंगीन आतिशबाजी ने समां बांध दिया। इससे पहले मंदिर में विशेष महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद भक्ति संगीत संध्या की शुरुआत हुई। वृंदावन से पधारे कलाकार अभिषेक सिंह ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- Nawada News: श्रीकृष्ण-सुदामा के निश्छल प्रेम और मित्रता को किया जीवंत मधुर भक्ति गीतों पर भक्त देर रात तक झूमते रहे।पूरे धार्मिक अनुष्ठान को सुचारू रूप से ...