पूर्णिया, मार्च 7 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता।ओरलाहा पंचायत के जयनगरा टोला में विवाहित मीरा देवी की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि 30 वर्षीय मीरा देवी की हत्या का आरोप उनके पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया गया है। इस संबंध में मृतका के पिता धमदाहा थाना क्षेत्र के बंशीटोला पुरंदाहा निवासी मनिक चंद्र मंडल के फर्द बयान पर बड़हरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दिए बयान में मनिक चंद्र मंडल ने बताया कि वर्ष 2010 में उन्होंने अपनी पुत्री मीरा देवी की शादी जयनगरा टोला निवासी ज्ञानी मंडल के बड़े पुत्र संतोष कुमार मंडल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.