बरेली, सितम्बर 27 -- शांतिकुंज पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित रासलीला के अंतिम दिन मीराबाई की कृष्ण भक्ति और माधुर्य भाव का मंचन किया गया। कलाकारों ने दिखाया कि मीरा ने श्रीकृष्ण को अपना आराध्य ही नहीं, बल्कि अपना सर्वस्व माना और सांसारिक बंधनों की परवाह किए बिना उनकी भक्ति में लीन रहीं। विद्यालय प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को मीरा की भक्ति के बारे में बताया। उपाध्यक्ष सौम्य शर्मा और प्रधानाचार्य राधिका चंद ने वृंदावन से आए कलाकारों को सम्मानित किया। आयोजन में डॉ. रवीश अग्रवाल, दिनेश कश्यप, विकास वर्मा, साधना रोहतगी सहित शिक्षक एवं अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...