मीराबाई चानू ने खत्म कर दिया एशियन गेम्स में मेडल का सूखा, देश को दिलाया सिल्वर मेडल
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने बुधवार को वह कर दिखाया, जिसके लिए उन्होंने खूब संघर्ष किया है और लंबा इंतजार किया है। मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर एशियाई खेलों में पदक का अपना लंबा इंतजार खत्म किया। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में दमदार प्रदर्शन किया। चानू ने स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम भार के साथ कुल 198 किलोग्राम वजन उठाया। यह भारत का 1998 में कर्णम मल्लेश्वरी के कांस्य पदक जीतने के बाद एशियाई खेलों में वेटलिफ्टिंग में पहला पदक है। मीराबाई ने अभी तक ओलंपिक से लेकर विश्व चैंपियनशिप में भी पदक जीते थे, लेकिन वह एशियाई खेलों में यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाई थीं। मीराबाई ने ओलंपिक में रजत पदक, विश्व चैंपियनश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.