मीरापुर-रामराज में मेडिकल स्टोरों पर छापा, कई हिरासत में लिए
मुजफ्फर नगर, मई 11 -- मीरापु। रविवार की दोपहर नारकोटिक्स विभाग की टीम ने मीरापुर व रामराज में कई मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर कई लोगों को हिरासत में ले लिया। जिससे मेडिकल स्टोर संचालकों में अफरातफरी मच गई। मीरापुर के पड़ाव चौक के निकट स्थित एक मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की बिक्री किए जाने की सूचना पर नारकोटिक्स विभाग की टीम ने छापा मारकर यहां स्टॉक की बारीकी से जांच की तथा इसके बाद टीम ने स्टोर संचालक को हिरासत में लेकर रवाना हो गई। जिसके बाद टीम ने रामराज स्थित कई मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर जांच की तथा यहां से भी एक मेडिकल स्टोर संचालक को अपने साथ ले गई। छापेमारी के डर से आसपास के मेडिकल स्टोरों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। नारकोटिक्स टीम ने रामराज से चार मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में लिया है। जबकि स्थानीय पुलिस को इस कार्यवाही की भनक तक नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.