मुजफ्फर नगर, अप्रैल 9 -- मीरापुर मीरापुर क्षेत्र में बुधवार को अचानक ओलावृष्टि के साथ शुरू हुई बारिश से किसानों के खेतों में खड़ी व कटी पड़ी गेहूं व सरसों की फसल बर्बाद हो गई। किसानों के खेतों में खड़ी फसल बुरी तरह गिर गई। साथ ही खेत में कटी पड़ी फसल से गेहूं और भूसा खराब होने की संभावना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। इससे भारी नुकसान हो गया है। काफी देर तक हुई ओलावृष्टि व वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दूसरी तरफ ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक बढ़ गयी।बुधवार दोपहर एक बजे मीरापुर क्षेत्र में अचानक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हुई। ओलावृष्टि शुरू होते ही सड़को पर आवाजाही रुक गई तथा अधिकांश सड़कों पर बर्फ की बारीक की चादर सी ढक गई। ओलावृष्टि से किसानों के खेतों में तैयार खड़ी व खेतों में कटी पड़ी गेहूं व सरसों की फसल बर्बाद हो गई। खड़ी फसल खेतों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.