मीरापुर में एक, नैथुआ गांव में निकले डेंगू के दो और केस
बदायूं, सितम्बर 23 -- बदायूं, संवाददाता। डेंगू व बुखार प्रभावित गांव मीरापुर में डेंगू का एक और नैथुआ गांव में डेंगू के दो और नए केस सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच में पुष्टि के लिए तीनों के सैंपल एलाइजा जांच को भेजे गए हैं। दोनों ही गांवों में पहले ही डेंगू के कई केस सामने आ चुके हैं। इससे स्वास्थ्य महकमा हरकत में है। दोनों ही गांवों में नए मरीज खोजने को कई स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, जहां घरों में जाकर मरीजों को खोजा गया। सीएमओ डॉ. विकास शर्मा स्वास्थ्य शिविरों की मॉनीटरिंग करते रहे। देर शाम तक गांवों में टीमें मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य-डेंगू प्रभावित गांवों में घर-घर से साफ किया लार्वाबुखार की समस्या सबसे पहले जगत ब्लॉक बुखार की जद में आया था। यहां बीबीपुर गांव में एक के बाद एक डेंगू के 21 मरीज निकले थे। यहां सैकड़ों की संख्या में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.