प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। मीरापुर में सोमवार शाम पूर्व पार्षद संजय गुप्ता के इत्र के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा गोदाम जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। अनुमान है कि आग शार्टसर्किट से लगी। फिलहाल अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।मीरापुर निवासी पूर्व पार्षद संजय गुप्ता की चौक में गोपीनाथ रूप प्रसाद के नाम से तेल और इत्र की दुकान है। मीरापुर स्थित उनके मकान के भूतल पर इत्र बनाने और सामान रखने के लिए गोदाम बनाया गया है, जबकि ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता है। सोमवार शाम करीब सवा पांच बजे गोदाम से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग पूरे गोदाम में फैल ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.