रामपुर, अप्रैल 13 -- तहसील क्षेत्र के गांव मीरापुर के मझरा में रविवार को आग का कहर टूट पड़ा। अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब आधा दर्जन किसानों की 18 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों की साल भर की मेहनत उनकी आंखों के सामने ही स्वाहा हो गई, जिससे गांव में कोहराम मच गया। रविवार दोपहर जब ग्रामीण अपने घरों में थे, तभी अचानक खेतों से धुएं का गुबार उठता देख हड़कंप मच गया। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तेज हवाओं ने आग को बेकाबू कर दिया था। लपटें इतनी ऊंची थीं कि कई मीटर दूर से तबाही का मंजर साफ दिखाई दे रहा था। अग्निकांड में गांव निवासी मोहम्मद अहमद, हनीफ कारी, अब्दुल रहमान, अब्दुल सलाम, आतिफ मियां व जाहिद की तैयार खड़ी फसल पूरी तरह जल गई। किसानों ने बताया कि गेहूं पककर कटाई के लिए तैयार था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.