वाराणसी, मई 1 -- वाराणसी। मीरापुर बहसीं के तुलसी विहार कॉलोनी मोड़ पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। छीनाझपटी में चेन का आधा हिस्सा महिला के हाथ में रह गया। शिवपुर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। थाना क्षेत्र में अप्रैल में चेन छिनैती की यह तीसरी घटना है। मयूर विहार कॉलोनी की पुष्पा सिंह (पत्नी सत्य प्रकाश सिंह) सुबह किसी काम से बाहर निकली थीं। दोपहर करीब पौने 12 बजे वह तुलसी विहार कॉलोनी मोड़ के पास पहुंचीं, तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। चलती बाइक से पुष्पा सिंह के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। अचानक हमले से पुष्पा सिंह दहशत में आ गईं और शोर मचाया। तब तक बदमाश भाग चुके थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.