शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- मीरानपुर। नगर पंचायत अध्यक्ष का उपचुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही अध्यक्ष पद के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। उपचुनाव में भाजपा टिकट के दावेदार सर्वाधिक हैं। विगत चुनाव में दूसरे नंबर पर रही पूजा कसाना का उपचुनाव में उतरना तय है। भाजपा उम्मीदवार रही सोनम गुप्ता फिर से मैदान में उतरने को तैयार हैं। विगत चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार रहे कौशल किशोर यादव समेत राजकीय ठेकेदार राजेश कश्यप और भाजपा नेता सर्वेश कश्यप के नाम भी चर्चा में हैं। मुस्लिम वर्ग से अभी कोई नाम चर्चा में नहीं है। निवर्तमान अध्यक्ष मुख्तियार अहमद पर पांच वर्ष तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध है। पूर्व चेयरमैन समीउश्शान खां और पूर्व चेयरमैन सुकेश गुप्ता के खेमे से भी कोई उम्मीदवार होने की संभावना प्रबल है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही गली मोहल्लों में चुनावी चर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.