मीराचक गांव में 17 जून से होगा भागवत कथा का आयोजन
बिहारशरीफ, जून 13 -- बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के मीराचक गांव के नवनिर्मित भगवती मंदिर में मां की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 17 जून से श्रीमद् भावगत कथा सह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। वाराणसी के आचार्य चित्रसेनजीत पांडेय की देख-रेख में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। वृंदावन के श्री प्रेम शरणागत जी महाराज भागवत कथा सुनाएंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष चन्द्रचूड़ दिवाकर ने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से की जाएगी। यज्ञ का समापन भगवती जागरण व भंडारा के महाप्रसाद वितरण से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मीराचक गांव में 17 जून से होगा भागवत कथा का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.