कानपुर, मई 14 -- चकेरी। रेलबाजार के मीरपुर में बुधवार देर रात चमड़ा कारोबारी के घर के नीचे खड़ी ई-कार में अचानक आग लग गई। वहीं, आग ने बगल में खड़ी एक स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। धीरे-धीरे आग बेसमेंट में फैल गई और फर्नीचर को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, घटना के दौरान कारोबारी अपने परिवार के साथ पहली मंजिल पर थे। आनन फानन पड़ोसियों ने समर्सिबल से पानी डालकर आग पर काबू किया। आग से कारोबारी का करीब 20 लाख का नुकसान हो गया। मीरपुर निवासी चमड़ा कारोबारी मोहम्मद गुलजार बुधवार देर रात एक निजी कार्यक्रम से पत्नी अर्शी और बेटियों जिकरा व फारिया के साथ घर लौटे थे। उन्होंने अपनी इलेक्ट्रिक कार मकान के नीचे पार्किंग में लगाई और प्रथम तल में चले गए। कुछ देर बाद कार में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। आग की चपेट में कार के बगल में खड़ी एक स्...