मीरपुर पंचायत का राष्ट्रीय पुरुस्कार हेतु किया भौतिक सत्यापन
चतरा, जून 3 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के अंतर्गत पीएआई 2.0 कार्यक्रम के तहत बुधवार को हंटरगंज प्रखंड स्थित मीरपुर पंचायत का राज्य स्तरीय टीम द्वारा फील्ड विजिट कर भौतिक सत्यापन किया गया। यह सत्यापन पंचायत के विकास कार्यों, सुशासन व्यवस्था एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के मूल्यांकन के उद्देश्य से किया गया। भौतिक सत्यापन के दौरान राज्य स्तरीय टीम के सदस्य अजीत कुमार सिंह एवं मलय पॉल (सीटीआई , राँची) के साथ जिला पंचायती राज के जिला परियोजना प्रबंधक रितेश कुमार उपस्थित थे। टीम ने पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, आधारभूत संरचनाओं तथा पंचायत स्तर पर किए जा रहे नवाचारों का स्थल निरीक्षण कर उनके क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आंकलन किया। उल्लेखनीय है कि मीरपुर पंचायत को ग्राम पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.