जौनपुर, मई 3 -- जंघई (जौनपुर)। मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव में शनिवार की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। छत के रास्ते घर में घुसकर 25 लाख के जेवरात और 1 लाख नकद चुरा ले गए। रात करीब 2:30 बजे चोर गृहस्वामी अवधेश तिवारी के घर में छत से दाखिल हुए। सभी कमरों को बाहर से बंद कर उस कमरे को निशाना बनाया जहां गहने-नकदी रखे थे। वारदात के बाद बाहर निकलते समय बरामदे में सो रही अवधेश की मां की नींद खुल गई। शोर मचाने पर अवधेश ने चोरों का पीछा किया।ग्रामीणों से खुद को घिरता देख चोरों ने हवाई फायरिंग कर दी। दहशत से पीछा कर रहे लोग रुक गए और चोर फरार हो गए। सुबह चकरोड पर एक कारतूस मिला है। सूचना पर मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि चोरों को पकड़ना हमारी प्राथमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.