मीरगंज में नमकीन व्यवसायी की सारेशाम गोली मारकर हत्या
गोपालगंज, मार्च 23 -- उचकागांव। एक संवाददाता जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के हथुआ-कुसौंधी मुख्य मार्ग पर सोमवार की शाम एक बाइक सवार नमकीन व्यवसायी व पत्तल ग्लास के फैक्ट्री के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक 45 वर्षीय कृष्णा सिंह मीरगंज थाना क्षेत्र के नेरुई गांव के निवासी थे।बताया जाता है कि कृष्णा सिंह बाइक से मीरगंज स्थित अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हथुआ-कुसौंधी मार्ग पर मुड़ा गांव के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मीरगंज पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मीरगंज थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.