बरेली, मई 22 -- मीरगंज में डेंगू के संदिग्ध मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। 34 वर्षीय युवक का इलाज भोजीपुरा स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले की सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को भेज दी है। मीरगंज का युवक काफी समय से बीमार था। वह बुखार और कमजोरी से पीड़ित था। हालत बिगड़ने पर उसे निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान डेंगू की आशंका जताई गई, हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। स्वास्थ्य विभाग के आईडीएसपी (इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम) कार्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि मरीज की एलाइजा जांच कराई गई थी या नहीं और रिपोर्ट क्या थी। यदि जांच में डेंगू की पुष्टि होती ...