गोपालगंज, मार्च 9 -- उचकागांव, एक संवाददाता। मीरगंज-हथुआ मुख्य मार्ग पर सोमवार को ट्रेलर के चक्के में फंस जाने एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के मैरवा निवासी 32 वर्षीया गुलशन बेगम थी। बताया जाता है कि वह मठिया माधवलाल स्थित मजार पर चादर चढ़ाने के लिए आई थीं। जियारत करने के बाद वह बाइक से अपने घर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान मीरगंज से हथुआ की ओर जा रहे बालू लदे एक ट्रेलर के पास से गुजरते समय उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने के कारण वह सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रेलर के पिछले चक्के के नीचे आ गईं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल मीरगंज थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.