जौनपुर, मार्च 20 -- जंघई (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित मोलनापुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह छह बजे की है। अजीत चौहान पुत्र ज्ञानपति चौहान शौच के लिए घर से बाहर गया था, तभी यह हादसा हुआ। उसने अभी इंटर मीडिएट की परीक्षा दी थी। लोगों के अनुसार वह मोबाइल चलाते हुए जा रहा था कि उसके ऊपर वज्रपात हो गया। उसकी मोबाइल फट गई और पूरा शरीर झुलस कर काला पड़ गया। लोगों की मानें तो उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।बिजली गिरने की खबर पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन उसे सीएचसी मछलीशहर ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। तभी किसी की सलाह पर उसे मडियाहूं लेकर चले गए। घटना से परिजनों के करुण क्रंदन से लोगों की भी आँखें नम हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.