पूर्णिया, मार्च 24 -- मीरगंज, एक संवाददाता।मीरगंज बाजार से पूर्णिया को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर नाले का टूटा हुआ ढक्कन लोगों के लिए खतरा बन गया है। जय माता रानी कोचिंग सेंटर के सामने नाले का ढक्कन लंबे समय से टूटा हुआ है, जिससे वहां गड्ढा बन गया है। इस व्यस्त मार्ग से हर दिन स्कूली बच्चे, कोचिंग के छात्र, बाइक सवार और पैदल लोग गुजरते हैं। ऐसे में किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है। खासकर शाम और रात के समय, जब रोशनी कम रहती है, तब यह समस्या और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार बाइक सवार यहां गिरते-गिरते बचे हैं। लोगों का कहना है कि इस समस्या की सूचना कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी ने बताया कि नाले के ढक्कन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.