पूर्णिया, मार्च 23 -- मीरगंज, एक संवाददाता।मीरगंज बाजार से पूर्णिया को जोड़ने वाली व्यस्त मुख्य सड़क सहित कई जगहों पर नाला का टूटा हुआ ढक्कन राहगीरों के लिए खतरे की घंटी बन गया है। लंबे समय से टूटा यह ढक्कन अब खुले गड्ढे का रूप ले चुका है, जो भारी यातायात के बीच किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, कोचिंग जाने वाले छात्र, बाइक सवार और पैदल राहगीर गुजरते हैं, जिन्हें हर समय जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार बाइक सवार यहां असंतुलित होते-होते बचे हैं। खासकर शाम और रात के समय, जब रोशनी कम होती है, तब यह समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि टूटा ढक्कन स्पष्ट दिखाई नहीं देता। स्थानीय धीरेन्द्र साह, गौरव गुप्ता अभिनंदन कुमार आदि ने बताया कि इस समस्या की सूचना कई बार दी गई, लेकिन अब ...