पूर्णिया, मई 29 -- मीरगंज, एक संवाददाता। बरसात होते ही मीरगंज बाजार की बदहाल जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल जाती है। बारिश के बाद बाजार की मुख्य सड़कों, गलियों और चौक-चौराहों पर जलजमाव हो गया। नालियों की सफाई नहीं होने से नाले का गंदा पानी सड़कों पर फैल गया जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलजमाव के कारण बाजार क्षेत्र में कीचड़ और गंदगी फैल गई। राहगीरों को पैदल चलने में कठिनाई हुई, वहीं बाइक सवार फिसलते नजर आए। बारिश रुकने के घंटों बाद तक सड़कों पर पानी जमा रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई।स्थानीय निवासी ने बताया कि हर वर्ष बरसात में बाजार की यही स्थिति हो जाती है। यह भी पढ़ें- मीरगंज बाजार की सड़कों पर फैला नाले का गंदा पानी थोड़ी सी बारिश में ही पूरा बाजार जलमग्न हो जाता है लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस ...