मीरगंज पुलिस की कार्रवाई, चार शराबी गिरफ्तार
पूर्णिया, मई 4 -- मीरगंज, एक संवाददाता।मीरगंज थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा करने पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। हंगामे से इलाके के लोग परेशान थे और पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को पकड़ लिया। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार लोगों में पथलु महतो निवासी संझा घाट, उत्तम कुमार निवासी कहार टोली, केवल कुमार निवासी बिन्दटोली थाना बेलडोर जिला खगड़िया और विजय कुमार चौहान निवासी दमेली घाट शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी अलग-अलग जगहों से नशे की हालत में पकड़े गए।थाना अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी。
हरद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.